राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की आवश्यक बैठक बाल संस्कार उच्च प्राथमिक विद्यालय बाली में उपशाखा अध्यक्ष मूलचंद गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
बाली,पाली
बैठक में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती सामाजिक समरसता के रूप में मनाई गई।
जिले से आई पर्यवेक्षक कुसुम गोस्वामी महिला जिला उपाध्यक्ष ने अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी ।
उपशाखा अध्यक्ष मूलचंद गर्ग ने अंबेडकर की 134वीं जयंती पर अपने विचार प्रकट किए ।
बैठक में संगठनात्मक चर्चा की गई तथा सीबीइओ बाली से वार्ता करने का निर्णय लिया गया ।
बैठक में प्रधानाचार्य शंकर लाल परिहार ,
जिला प्रतिनिधि उदय सिंह राठौड़ , जिला प्रतिनिधि अशोक बछेटा, सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह राठौड़ ,मंत्री कृष्ण पाल सिंह जोधा , छगनलाल महिला मंत्री रेखा परिहार, आशा गोस्वामी, पुनाराम देवासी, संतोष मारू, समाजसेवी कानाराम घांची ,मदन टेलर, नेकाराम, नर्मदा मारू सहित उपखंड क्षेत्र के शिक्षा ने भाग लिया मूलचंद गर्ग अध्यक्ष उप शाखा बाली राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





