पाँचवी पुण्यतिथि पर शिद्दत से याद किये गए महंत अवधेश कुमार दास।
संजय यादव अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली के पीछे स्थित कौशल किशोर भवन में गोकुलवासी महान अवधेश कुमार दास शास्त्री की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कौशल किशोर भवन के वर्तमान महंत प्रशांत दास शास्त्री व अन्य साधू संत ने गोकुलवासी महंत अवधेश कुमार दास शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर वर्तमान महंत प्रशांत दास शास्त्री ने आए हुए संतो महंतो व भक्तजनों का स्वागत सत्कार किया। इस मौके पर विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर कौशल किशोर भवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर रसिक पीठाधीश्वर जन्मेजय शरण जी महाराज, महंत मनीष दास जी महाराज, राम भूषण कृपालु जी महाराज सहित बड़ी संख्या में संत महान मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 74





