संत परंपरा का निर्वाहन करना हमारी प्राचीन संस्कृति रही है- महंत महेश दास

SHARE:

संत परंपरा का निर्वाहन करना हमारी प्राचीन संस्कृति रही है- महंत महेश दास

राम नवमी के पावन अवसर पर पांचाल विश्वकर्मा सेवा आश्रम में हुआ प्रसाद वितरण

संजय यादव,अयोध्या धाम l

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मस्थली अयोध्या में कटरा मोहल्ला श्वेतांबर जैन मंदिर सामने स्थित सिद्ध पीठ श्री पांचाल विश्वकर्मा सेवा आश्रम में बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैत राम नवमी के के उपलक्ष्य में वार्षिक बृहद प्रसाद वितरण / भंडारे का आयोजन किया गया l भगवान श्री रामनवमी के पावन पर्व पर फूल माला अर्पित करने व भोग लगाने के पश्चात उपस्थित संत , महंत और गृहस्थ एवं गणमान्य लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण कर कृतार्थ हुए l भोजन प्रसाद वितरण के भंडारे में पधारे संत महंत एवं गणमान्य लोगों को श्री पांचाल विश्वकर्मा सेवा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महेश दास ने बताया कि राम नवमी के शुभ अवसर पर कई प्रदेशों के भक्तगण आते है उनके साथ साथ अयोध्या की प्राचीन परंपरा का निर्वाहन किया जा रहा है l जिसमें सभी पूज्य संतो को यथा संभव सेवा की जाती है l श्री पांचाल विश्वकर्मा सेवा आश्रम के पीठाधीश्वर महंत महेश दास ने आगे बताया कि संत सेवा, विद्यार्थी सेवा, गौ माता सेवा, वंदर सेवा के साथ साथ अयोध्या आने वाले राम भक्त और हनुमान भक्त के लिए समय समय पर भोजन प्रसाद वितरण कार्यक्रम का अयोजन किया जाता है l भोजन प्रसाद वितरण / भंडारे में पधारे अयोध्या के प्रमुख संत महंत एवं गण मान्य लोगों ने उपस्थित होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया l जिसमें मुख्य रूप से महंत राम मिलन दास , नागा राम लखन दास, दिनेश दास , प्रदीप दास, हनुमान दास , बजरंग दास , सुधाकर दास आदि सैकड़ो संत महंत मौजूद रहे l उक्त अवसर पर संदीप , राहुल सूरज , अरविंद , इंद्रजीत , रामगोपाल गोलू , सचिन कृष्णानंद आदि का सहयोग रहा

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment