दशरथ महल अयोध्या में प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ सम्मान, जगद्गुरुओं ने दिया आशीर्वाद।
अयोध्या।
सोमवार को बड़ा स्थान रामकोट में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ जगद्गुरु रामभूषण देवाचार्य कृपालु महाराज और जगद्गुरु रामदीनेशाचार्य महाराज ने अयोध्या के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर गौरव दयाल, ने जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह, एसएसपी राज करन नय्यर और सभी क्षेत्राधिकारी (CO) उपस्थित रहे। जगद्गुरुओं ने सभी अधिकारियों को सम्मान चिन्ह भेंट कर उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।समारोह में धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ प्रशासन और संत समाज के सौहार्दपूर्ण संबंधों की झलक देखने को मिली।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 486





