विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्टी आयोजित इस वर्ष की थीम ’’ हैल्दी बिगिनिंग – होपफुल फ्यूचर ’’ पर जानकारी प्रदान की।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता पर चर्चा की गई सहभागियों को बाल विवाह निषेध की शपथ भी दिलवाई।

पाली।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को बांगड़ चिकित्सालय स्थित ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के सभागार में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में एक संगोष्टी का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली जिले में विभिन्न स्तरों पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन किये गये हैं, ताकि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा सके। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त जिला न्यायाधीश विक्रम सिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द,पाली पर आयोजित किया गया , जिसमें अतिरिक्त जिला न्यायधीश विक्रम सिंह भाटी तथा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी सहभागियों को अग्रिम शुभकामनायें प्रेषित की तथा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी इस वर्ष की थीम ’’ हैल्दी बिगनिंग – होपफुल फ्यूचर ’’ पर विस्तृत में प्रकाश डाला तथा विधिक जागरूकता पर भी चर्चा की गई। ए.डी.जे. विक्रम सिंह भाटी ने अपने सम्बोधन में बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ जिला स्तर एवं तालुक स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जानकारी देते हुये बताया कि जरूरतमंद लोगों को प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें महिलाये, बच्चे, विशेष योग्यजन, बजुर्ग, एकल दम्पत्ति आदि शामिल हैं। जरूरतमंद को निःशुल्क विधिक सहायता हेतु प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर उन्होंने बताया कि आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाना अतिआवश्यक है ताकि आमजन को अव्यवस्थित जीवनशैली के कारण हो रही बीमारियों से बचाया जा सके। अति. सीएमएचओ डॉ. पी.सी. दीपन ने संगोष्टी के दौरान सहभागियों को जानकारी देते हुये बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा आमजन को विशेषरूप से गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को गुणवत्तापूर्वक चिकित्सा सेवायें उपलब्ध करवाना विभाग की महत्ती प्राथमिकता है ताकि हमारी भावी पीढी एक बेहतर एवं सुखद जीवन की ओर अग्रसर हो सकें। आमजन को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की सुलभता करवाना भी हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राप्त करने में आमजन को किसी प्रकार का कोई आर्थिक बोझ ना उठाना पड़े साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग को इन सेवाओं के समान अवसर मिलें। कार्यक्रम के दौरान ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र के प्रधानाचार्य के.सी. सैनी ने सहभागियों को स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आजीवन तम्बाकु उत्पादों का उपयोग नहीं करने हेतु जागरूक किया तथा तम्बाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों एवं तम्बाकु के कारण होने वाले कैंसर की भयावहता के बारे में भी बताया। उन्होनें बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य तम्बाकु का सेवन करने वाले लोगों को तम्बाकु छुड़वाना एवं जो लोग तम्बाकु का सेवन नहीं करते हैं,उन्हें तम्बाकु उत्पादों से दूर रखना है ताकि भावी युवा पीढी को कैंसर के कहर से बचाया जा सके। संगोष्टी के दौरान उपस्थित लगभग सौ सहभागियों को मुख्य अतिथि श्री विक्रम सिंह भाटी द्वारा बाल विवाह निषेध की शपथ भी दिलवाई। संगोष्टी के दौरान प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षक पारसमल कुमावत, कमल किशोर गहलोत, महेन्द्र कुमार , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अजय कुुमार, मोहम्मद हुसैन, मांगी लाल तंवर सहित चिकित्सा विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मांगी लाल तंवर ने किया तथा सभी का आभार प्रकट किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





