परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद।

SHARE:

अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद को याद आए रामलला।

परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे सपा सांसद।

संजय यादव,अयोध्या।

रविवार को अयोध्या के इतिहास में एक ऐतिहासिक दिन रहा, जब समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अवधेश प्रसाद, जो पहले राम मंदिर से परहेज करते थे और जय श्रीराम का उद्घोष नहीं करते थे, राम नवमी के इस विशेष अवसर पर अपने परिवार के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के एक साल बाद सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर में दर्शन किए।राम नवमी के मौके पर अवधेश प्रसाद ने कहा, “हमने रामलला से देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। अयोध्या की जनता ने जो भरोसा कर मुझे जिताया, मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए रामलला का आशीर्वाद लेने आया हूं।” सांसद ने आगे कहा, “राम मंदिर का निर्माण अभी अधूरा है और इसे पूरा होने में करीब दो साल और लगेंगे।”
सांसद ने राम मंदिर में आने के आरोपों पर कहा, “छोड़िए, ये सब बातें हैं। राम तो हमारे रोम-रोम में बसे हैं।” जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव को रामलला के दर्शन के लिए कब बुला रहे हैं, तो सांसद ने कहा, “नेताजी को प्रभु श्रीराम जब बुलाएंगे, तब वह चले आएंगे,” और बाद में कहा, “जल्द ही आएंगे।”

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment