ब्राह्मणी माता के मेले की शोभायात्रा झलकी धर्म व लोक संस्कृति।

महाप्रसादी में उमड़ा भक्तों का रेला।
घाणेराव,पाली
ब्राह्मणी माता के उपासक कालूराम सेन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार के पावन निश्रा में मेले के तहत रायड़ा तालाब में शुरू हुई भजन संध्या के दूसरे दिन शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें रथ,घोषों की घोड़िया, माता की झांकियां के साथ रंग बिरंगी गुलाल उड़ाने में युवा भक्त माता की भक्ति में मशगूल थे। वरघोड़ा रायड़ा तालाब पहुंचकर सम्पन्न हुआ। जहां पर समस्त भक्तजनों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त कर फले चूंदड़ी में माता के प्रसाद के रूप भोजन ग्रहण किया। इस दौरान चढ़ावा लेने वाले भक्तों का बहुमान किया गया।ब्राह्मणी माता के उपासक कालूराम सैन व आवरा माता के उपासक रामलाल सुथार ने मेला शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने व तन मन धन से सहयोग करने तमाम भक्तों व ग्राम वासियों सहित दूर दराज से आए भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए साधुवाद दिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





