देलवाड़ा चामुंडा माता की भजन संध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

SHARE:

देलवाड़ा चामुंडा माता की भजन संध्या में उमड़ा भक्तों का सैलाब।

देलवाड़ा चामुंडा माता का दो दिवसीय भव्य मेला।

घाणेराव,पाली

घाणेराव कस्बे की मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़ी की गुफा में स्थित देलवाड़ा चामुंडा माताजी का भव्य मेला आज मंगलवार से रात्री में भव्य भजन संध्या के साथ शुरू हुआ। इसके तहत मेला मैदान को भव्य मंडप,टेंट, तोरण द्वार व लाइट डेकोरेशन से सुशोभित किया गया है।मेले की व्यवस्था में श्री चामुंडा माता देलवाड़ा देवी मंदिर सेवा संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए थे।

मेले में मेले में पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत,भोपाजी लकमारामजी,संत फूला भारतीजी भादरास,अवधेशानंदजी सूरज कुंड,देवीदासजी बाबा धूनी आश्रम घाणेराव व महेंद्रगिरीजी गुड़ा मांगलियान का संत सानिध्य मिलेगा। मेला चंद्रशेखर मेवाड़ा सरपंच व अध्यक्ष  की अध्यक्षता व अचलाराम मेघवाल पूर्व मंत्री, पूरणमल जनवाणीया,विक्रमसिंह इंदा पंचायत समिति सदस्य,घीसुलाल मेघवाल सरपंच गुड़ाजाटान,लखमाराम जाट सरपंच मंडीगढ़,दौलतराम देवासी सरपंच दुदापुरा बतौर  विशिष्ट अतिथि के तौर मौजूद थे। गणपति व  गुरु वंदना के साथ भजन संध्या आगाज हुआ। जिसमें किशोर पालीवाल एंड पार्टी सहित अन्य कलाकारों ने भजन रचनाओं की प्रस्तुति दी। दौरान माताजी के चढ़ावे की बोलिया बोली है। मेले में सहयोग करने वाले तमाम भामाशाहों मेला समिति की और से स्वागत किया गया। मंच का संचालन विक्रम आदिवाल ने किया। बुधवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके पश्चात स्वागत समारोह व महा प्रसादी का आयोजन होगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment