ऐतिहासिक बन गया 51 वां सारंगवास लोक देवता खेतलाजी मेला,देश भर से पहुंचे श्रद्धालु।

SHARE:

ऐतिहासिक बन गया 51 वां सारंगवास लोक देवता खेतलाजी मेला, देश भर से पहुंचे श्रद्धालु।

-इस बार मेलार्थियों की तादाद बढ़ी,दुकानें बढ़ी,महाप्रसादी में किया इजाफा।
-मेले की सफलता से ट्रस्ट पदाधिकारी नजर आए गदगद

सारंगवास,पाली।

पश्चिमी राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता सोनाणा खेतलाजी मेले का 51वां आयोजन हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। इस बार मेले में देश भर से कई प्रांतों से श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखी गई,जिससे पूरा मेला क्षेत्र नदी तक फैला नजर आया। ड्रोन कैमरों से ली गई तस्वीरों में श्रद्धालुओं का यह महासैलाब साफ दिखाई दिया। मेला संपन्न होने के बाद सफलता के चर्चे चल रहे हैं।

व्यापारियों की दुकानें शुल्क मुक्त रखी तो दुकानों में हुआ भारी इजाफा।

मेले में खरीद-फरोख्त की दुकानों की संख्या भी पहले से अधिक रही। व्यापारियों और दुकानदारों के लिए यह मेला खास बन गया। क्योंकि इस बार ट्रस्ट की ओर से ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए किसी भी दुकानदार से व्यापार करने का शुल्क नहीं लिया गया। इससे व्यापारियों में खासा उत्साह देखा गया।

श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ी तो महाप्रसादी में किया इजाफा

भक्तराज राजेंद्र शांतिलाल लादाजी भण्डारी,भक्त रत्न सूरजमल खंडप,रमेश भण्डारी के सानिध्य में आयोजित इस विशाल मेले में ट्रस्ट ने डेढ़ लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की थी, लेकिन अप्रत्याशित रूप से बढ़ी तादाद को देखते हुए महाप्रसादी में इजाफा करना पड़ा। ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने दिन-रात सेवा करते हुए किसी को भी भोजन से वंचित नहीं रहने दिया। इस बार महाप्रसादी का बीड़ा भामाशाह मातुश्री बदामीबाई जवानमल जी साकरिया परिवार द्वारा उठाया गया था।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, मेला रहा शांतिपूर्ण

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। 150 पुलिसकर्मियों और 50 निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। चाक-चौबंद व्यवस्था के चलते मेला पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। ट्रस्ट ने मेले से पहले सड़क मार्ग मरम्मत कराने पर पीडब्ल्यूडी का आभार जताया।

मेले की सफलता पर ट्रस्ट ने जताया आभार

51वें मेले की ऐतिहासिक सफलता से ट्रस्ट अध्यक्ष भगाराम चौधरी,सचिव महेश अखावत,कोषाध्यक्ष मूलाराम मेघवाल,उपाध्यक्ष रताराम,सहसचिव अशोक सिंह राजपुरोहित,सहकोषाध्यक्ष दिनेश लोहार,सहित ट्रस्ट सदस्यगण छतरसिंह सोलंकी,खरताराम चौधरी,मांगीलाल चौधरी,रामलाल प्रजापत,कमलेश सोनी,खरताराम मेघवाल,रताराम चौधरी,दिनेश आदिवाल व रमेश चौधरी सहित ग्राम पंचायत प्रशासक रेखा जणवा गदगद नजर आए और एक-दूसरे को बधाई दी। ट्रस्ट ने पुलिस प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों,पत्रकारों,ब्लॉगर, कलाकारों,सभी श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों, पुजारियों,भामाशाहों,व्यापारियों, दुकानदारों और हाट बाजार एवं हाथ ठेलों से जीवन यापन करने वालों का आभार प्रकट किया।

अगले वर्ष पुनः आने का संकल्प लिया

इस मेले ने न केवल आस्था की अभिव्यक्ति की बल्कि व्यापार और लोकसंस्कृति के संवर्धन में भी अहम भूमिका निभाई। मंगलवार सुबह तक सभी श्रद्धालुओं ने खेतलाजी के जयकारों के साथ विदाई ली और अगले वर्ष पुनः आने का संकल्प लिया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment