देलवाड़ा माताजी मगरी मेला आज से,रात्रि में होगी भव्य भजन संध्या।

SHARE:

देलवाड़ा माताजी मगरी मेला आज से,रात्रि में होगी भव्य भजन संध्या।

oplus_0
oplus_0

घाणेराव,पाली

घाणेराव कस्बे की मुख्य सड़क मार्ग पर पहाड़ी की गुफा में स्थित देलवाड़ा चामुंडा माताजी का भव्य मेला आज मंगलवार से रात्री में भव्य भजन संध्या के साथ शुरू होगा। इसके तहत मेला मैदान को भव्य मंडप,टेंट, तोरण द्वार व लाइट डेकोरेशन से सुशोभित किया गया है।मेले की व्यवस्था में श्री चामुंडा माता देलवाड़ा देवी मंदिर सेवा संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए हैं।

मेले में मेले में भोपाजी लकमारामजी,संत फूला भारतीजी भादरास,अवधेशानंदजी सूरज कुंड,देवीदासजी बाबा धूनी आश्रम घाणेराव व महेंद्रगिरीजी गुड़ा मांगलियान का संत सानिध्य मिलेगा। मेला चंद्रशेखर मेवाड़ा सरपंच व अध्यक्ष  की अध्यक्षता व अचलाराम मेघवाल पूर्व मंत्री,विक्रमसिंह इंदा पंचायत समिति सदस्य,घीसुलाल मेघवाल सरपंच गुड़ाजाटान,लखमाराम जाट सरपंच मंडीगढ़,दौलतराम देवासी सरपंच दुदापुरा विशिष्ट अतिथि होंगे। बुधवार सुबह भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसके पश्चात स्वागत समारोह व महा परसादी का आयोजन होगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment