राजस्थान स्थापना दिवस
जिला स्तरीय निवेश उत्सव का आयोजन।
पाली।
राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के विविध आयोजनों में आज सोमवार को राज्यस्तरीय कार्यक्रम जयपुर में आयोजित हुआ जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशको के लिये कई घोषणायें की । इस अवसर पर निवेश उत्सव कार्यक्रम उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, रीको पाली की ओर से जिला परिषद् सभागार, पाली में आयोजित हुआ।
जयपुर से आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जयपुर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान किए गए एमओयू की ग्राउण्ड ब्रेकिंग वाले 15 निवेशकों को प्रशस्ति प्रदान किए। साथ ही मुख्यमंत्री ने राइजिंग राजस्थान पार्टनरशिप कान्कलेव 11-12 दिसम्बर 2025 के लोगो का विमोचन किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने राजस्थान नए उद्योगों की स्थापना एवं विकास के लिये तीन नई नीतियां राजस्थान लॉजिस्टिक पालिसी, राजस्थान टेक्सटाईल पॉलिसी, राजस्थान डेटा सेन्टर पॉलिसी 2025 का जारी की । राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान हुए निवेश प्रस्तावों की मॉनीटरिंग एवं निवेशकों का ेअपने एमओयू की अद्यतन प्रगति की जानकारी के लिये मोबाइल एप लॉन्च किया। प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान में निवेश करने के लिये 14 नये चेप्टर्स की शुरूआत की घोषणा की गई।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद में हुआ आयोजित
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार पाली में आयोजित हुआ । इस अवसर पर जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने निवेशको को सम्बोधित किया और कहा कि प्रशासन सरकार की नीतियों ,रीतीयो मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा है ।उन्होंने बताया कि जिले में निवेश प्रोत्साहन नियमों के सरलीकरण ,भू आंवटन के बारे में बताया और कहा कि निवेश के लिये उपयुक्त माहौल बनाने के लिये तेजी से कार्य हो रहा है साथ ही राईजिंग राजस्थान में जिले में हुये एमओयू की वर्तमान स्थिति ,प्रगति व कार्या सरलीकरण व अन्य सभी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के विकास के लिये हम सदैव सहायता के लिये साथ खडे है उन्होंने कहा कि कभी किसी को कोई समस्या हो तो बता सकते है ।
इस अवसर पर पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा ,महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र पाली सैय्यद रज्जाक अली, व० क्षेत्रीय प्रबंधक रीको प्रवीण गुप्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में नरेश ओझा जनप्रतिनिधि एवं जिले के विभिन्न उद्योगपति , अध्यक्ष राजस्थान टेक्सटाईल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन विनय बंब, राजस्थान टेक्सटाईल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन सचिव प्रदीप सांड ,अध्यक्ष फालना उद्योग मंडल बहादुर सिंह खालसा,, सम्पत राज भण्डारी, , अध्यक्ष चूडी उद्योग एसो० मोहम्मद असलम, अध्यक्ष रानी इण्डस्ट्रीज एसा विजय मालवीय, अध्यक्ष पाली स्माल स्केल इण्डस्ट्रीजशांतिलाल गुलेचा, अध्यक्ष ग्रेनाईट एसो० महेन्द्र तातेड, अध्यक्ष मंडिया रोड एसोसिएशन राकेश अखावत, प्रतिनिधि सेलो ग्रुपशंभुसिंह, अध्यक्ष पाली डाईंग प्रोसेस एसोसिएशन मुनीश्वर राज मोदी एवं अन्य प्रतिष्ठित उद्यमी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





