धर्म के साथ चलने वाला कभी पराजित नहीं होता।

SHARE:

नव कुण्डीय श्री सत चंडी महायज्ञ, कथा जागरण, एवं विशाल भंडारे के साथ हुआ संपन्न

धर्म के साथ चलने वाला कभी पराजित नहीं होता,मन में दृढ़ इच्छा शक्ति होने से कोई कार्य कठिन नहीं होता= अमित निषाद

संजय यादव,अयोध्या

बस्ती परशुरामपुर विकासखंड के अंतर्गत सिकंदरपुर ग्राम सभा में आयोजित नौ कुंडीय श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन बहुत ही धूमधाम से संपन्न हुआ क्षेत्रीय लोगों ने इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया लोकप्रिय कथाकार आचार्य श्री राकेश भूषण जी महाराज के द्वारा संगीत मय कथा का आयोजन उनके मधुर वाणी के द्वारा संपन्न कराया गया साथ ही साथ यज्ञशाला की परिक्रमा अनवरत चलती रही आने वाले श्रद्धालु पुण्य के भागी बने,कथा के दौरान सभी भक्तों के लिए निशुल्क भोजन प्रसाद की व्यवस्थाएं भी चलती रही धर्म और आस्था को संजो कर भक्तों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन सभी भक्तो ने मुख्य यजमान के साथ हवन पूजन किए इसमें अधिक से अधिक लोग पुण्य के भागी बने
कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमित कुमार निषाद एवं रेखा देवी निषाद ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम में आए हुए सभी भक्तों को आशीर्वचन दिए पूर्णाहुति के बाद विशाल जागरण का सफल आयोजन संपन्न हुआ! कार्यक्रम के अंतिम दिन विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में कई हजार भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य बनाया जिसमें क्षेत्रीय लोगों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ साथ-साथ प्रशासन का भी सहयोग प्राप्त हुआ

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment