राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े जूनिधाम सोनाणा खेतलाजी पहुचे,।
मन्दिर के किए दर्शन,विधिवत रूप से की पूजा अर्चना देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की।
सोनाणा खेतलाजी,पाली।राज्यपाल हरिभाउ बागड़े आज शनिवार को सोनाणा जूनिधाम खेतलाजी के मेले में पहुंचे । जहां इस दौरान राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मेले में शिरकत की।राज्यपाल ने बागड़े खेतलाजी मन्दिर में विधिवत रूप से पूजा अर्चना की व प्रभु के दर्शन किये उन्होंने देश प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की ।
राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि खेतलाजी महाराज पर लोगों की गहरी आस्था है। यहां कोई भेदभाव नहीं है। उन्होंने राजस्थान की वीर परंपरा का जिक्र करते हुए कहा कि बप्पा रावल और महाराणा प्रताप की वीरता को याद किया और कहा कि राजस्थान वीरों की धरती है।
इस दौरान केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की आगवानी व स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया । राज्यपाल का श्री सोनाणा खेतलाजी जूनिधाम ट्रस्ट, भक्तराज रमेश कुमार ओसवाल और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।उन्होंने धाम में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ट्रस्ट कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है।
कार्यक्रम में खेतलाजी जूनिधाम ट्रस्ट कमेटी के पदाधिकारी और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। राज्यपाल की सुरक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। श्री सोनाणा खेतलाजी जूनिधाम ट्रस्ट, भक्तराज रमेश कुमार ओसवाल और स्थानीय ग्रामीणों ने भी उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ,जिला पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट व अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्यजन व आमजन मौजूद रहे।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





