राजस्थान स्थापना दिवस
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने दिलायी राजस्थान स्थापना दिवस पर शपथ।

विज्ञापन
पाली।
राजस्थान स्थापना दिवस के विविध आयोजन के क्रम में आज जिला कलक्टर कार्यालय में जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने आज राजस्थान स्थापना दिवस को लेकर राज्य के महान एवं गौरवशाली परम्पराओं के पालन एवं विकास व खुशहाली के लिये शपथ दिलाई । उल्लेखनीय है कि व 30 मार्च को अवकाश होने कारण व कार्मिक विभाग द्वारा जारी निर्दैशों के अनुसार आज शुक्रवार को शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह , सीईओ जिला परिषद मुकेश चौधरी व अन्य व अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य सभी कार्यालयों में भी राजस्थान दिवस की शपथ दिलायी गयी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 322





