राजस्थान स्थापना दिवस व सुशासन समारोह आयोजित।
प्रभारी मंत्री झाबर सिंह ने किया पंच गौरव पुस्तिका का विमोचन।
पाली

विज्ञापन
राजस्थान स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में राज्यस्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को भीलवाडा में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास एवं सुशासन समारोह में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्याें की राज्य को सौगात दी व अनेक लाभकारी घोषणायें की और कार्यक्रम को सम्बोधित किया।
आज शुक्रवार को जिला परिषद में जिला स्तरीय सुशासन समारोह का प्रसारण व आयोजन किया गया। जिसमें प्रभारी एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने जिले के विकास व उत्पादों की पंचगौरव पुस्तिका का विमोचन किया और कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें जिले के विभिन्न विकास की संभावनाओं, कार्या व जानकारी पर प्रकाश डाला गया है। इसमें एक जिला एक उत्पाद में कपडे की रंगाई छपाई टेक्सटाईल प्रोसेस, एक जिला एक उत्पाद मेहन्दी, एक जिला एक वनस्पति नीम का वृक्ष, एक जिला एक खेल बास्केटबाल, एक जिला एक पर्यटन स्थल रणकपुर जैन मन्दिर को शामिल किया गया है व विकास और उपलब्धियों की संभावनओं को बताया गया है जिनमें पाली जिला समृद्व बन सकता है।
इस अवसर पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम का वीसी से प्रसारित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अनेक लोकार्पण व शिलान्यास किया जिनमें यूडीएच/एलएसजी डेलेगेशन के ऑर्डर जारी करना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय शहरी विकास योजना, प्रत्येक जिले की पंच गौरव बुकलेट जारी करना, 3317 करोड़ रुपये के कार्यों का शिलान्यास एवं 2088 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण, सब रजिस्ट्रार ऑफिस का समय सप्ताह, पत्रकारों के हेल्थ कवरेज आरजेएचएस योजना का विमोचन, फायर एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया का सरलीकरण, 10 ई-गर्वनेन्स अवार्ड, अन्नपूर्णा भण्डार के दिशा निर्देश, हरित अरावली विकास परियोजना, राजस्थान सर्कुलर इकोनॉमी इन्सेन्टिव स्कीम, नये जिलो में डीएमएफटी का गठन, राजस्थान संपर्क 2.0 परियोजना का शुभारंभ एवं चिकित्सा ऐप लॉन्च किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लाभार्थियो से संवाद भी किया और सीधे ही राज्यस्तरीय कार्यक्रम में बटन दबाकर राज्य के विकास कार्या का लोकार्पण शिलान्यास किया।
जिला परिषद में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी सिंह पंवार, सीईओ मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सुनील भंडारी, हेमन्त चौधरी व आमजन मौजूद रहे।
इससे पहले प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहर के लाखोटिया उद्यान का जायजा लिया और वहां की जानकारी लेकर समस्याओं को सुना और आवश्यक कदम उठाये जाने के लिये कहा।
——–
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





