मेले में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी,झुलो,चाट,मिठाईयो का उठाया लुत्फ।

SHARE:

कोलर जलेरी माता की सिंह असवारी में उमड़ा भक्तो का सैलाब,रात भर बहती रही भक्ति सरिता।
_____________________
मेले में महिलाओं ने की जमकर खरीदारी,झुलो, चाट, मिठाईयो का उठाया लुत्फ।,
_____________________
जगदीश शर्मा
_____________________
कोलर,पाली।

ऊंचो ऊंचो जलेरी थारो देवरो, थारी जगमग जोता जागी, आदिवासी भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देते हुए भजन गायक महावीर सांखला व पारस दुदौड ने रात भर स्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

  1. साथ ही जलेरी माता ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कोलरीया एवं मेला कमेटी अध्यक्ष जगदीश कोलरीया के नेतृत्व में आयोजित हुई भक्ति संध्या में पाली सिखवाल समाज अध्यक्ष सोहनलाल उपाध्याय, महा प्रसादी के लाभार्थी राधेश्याम कोलरीया व भंवरलाल तुलसीराम कोलरीया,श्रवण जोदावत, कमल कोलरीया, गोरधनलाल माली, विद्युत तकनीकी यशपाल सिंह आदि का मध्य प्रदेश शासन से सेवानिवृत मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश कोलरीया, गज्जू भाई, बाबूलाल ,जगदीश, मुरलीधर, ओमप्रकाश, श्रवण, जगदीश शर्मा पत्रकार, मांगीलाल, विष्णु राजेश पबावत ,गोरधनलाल इत्यादि ट्रस्ट पदाधिकारीयों ने उत्कृष्ट सेवा के लिए स्वागत किया गया।
    शुक्रवार सुबह नौ बजे चारभुजा मंदिर चौक से भारी जन सैलाब के साथ मां जलेरी चामुंडा की सिंह असवारी रवाना हुई जो गांव के विभिन्न मार्गो से झांकियो, डीजे, ढोल, गुलाल उड़ाते हुए सभी भक्त गण लगभग बारह बजे बाग स्थित पाट स्थान जलेरी धाम पहुंचे।
    इसी के साथ ही शनिवार को शाम लगभग तीन बजे चारभुजा मंदिर चौक में प्राचीन काल से चली आ रही परंपरागत गैर नृत्य आयोजित होगा ।
    खिंवाड़ा थाना अधिकारी मन मंथ आढा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक माधुलाल,मगरतलाव चौकी प्रभारी राजेश कुमार मिणा,कोट सोलंकियान चौकी प्रभारी कानाराम मिणा, मुख्य आरक्षी श्रवण कुमार,जवान हरलाल सिंह, खेमराज, जगदीश, सत्य प्रकाश ,सुनील, महिला सिपाही गूलबार आदि पुलिस जाप्ता भजन संध्या से लगातार गुरुवार शाम मेले तक चौकस रहते हुए शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में पूर्ण योगदान रहा।
Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment