पूना चातुर्मास के लिए बढ़ते कदम, पूज्य मुकेशमुनिजी आदि ठाणा विहार यात्रा में कल पहुचेंगे धुलिया।

आयम्बिल एकासना दिवस के रूप में 28 मार्च को मनाई जाएगी पूज्य श्री आनंदऋषिजी म.सा. की 35वीं पुण्यतिथि।
धुलिया (महाराष्ट्र),26 मार्च।
अंबाजी में एतिहासिक सफल चातुर्मास सम्पन्न करने के बाद आगामी चातुर्मास स्थल पूना के लिए विहार यात्रा कर रहे पूज्य दादा गुरूदेव मरूधर केसरी मिश्रीमलजी म.सा., लोकमान्य संत, शेरे राजस्थान, वरिष्ठ प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्रीरूपचंदजी म.सा. के शिष्य, मरूधरा भूषण, शासन गौरव, प्रवर्तक पूज्य गुरूदेव श्री सुकन मुनिजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती युवा तपस्वी श्री मुकेश मुनिजी म.सा. आदि ठाणा 5 का गुरूवार को महाराष्ट्र के धुलिया शहर में प्रवेश होगा। इसे लेकर धुलिया संघ के साथ श्रावक-श्राविकाओं में उत्साह का माहौल है। धुलिया श्रीसंघ के पदाधिकारियों एवं श्रावकों ने विहार यात्रा में पहुंच पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा., सेवारत्न हरीशमुनिजी म.सा., युवा रत्न नानेश मुनिजी म.सा, प्रज्ञा रत्न हितेशमुनिजी म.सा., प्रार्थनार्थी सचिन मुनिजी म.सा. आदि ठाणा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और धुलिया आगमन की भावपूर्ण विनती की। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ धुलिया के तत्वावधान में नगर प्रवेश के बाद गुरूवार सुबह 9 से 10 बजे जैन स्थानक में प्रवचन होगा। पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा. आदि ठाणा के सानिध्य में 28 मार्च शुक्रवार को श्रमण संघीय आचार्य सम्राट पूज्य आनंदऋषिजी म.सा. की 35वीं पुण्यतिथि आयम्बिल एकासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। इस दौरान सुबह 9 से 11 बजे तक होने वाले प्रवचन में 2-2 सामायिक करने की प्रेरणा प्रदान की जा रही है। प्रवचन के बाद गौतम प्रसादी का आयोजन किया जाएगा जिसके लाभार्थी श्रीमती शांताबाई, रमेशचन्द्रजी, कांतिलालजी,सुभाषचंदजी खिंवसरा परिवार धुलिया (उदयपुर) होगा। श्रीसंघ ने अधिकाधिक श्रावक-श्राविकाओं से इन आयोजनों में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है। गौरतलब है कि पूज्य मुकेशमुनिजी म.सा. आदि ठाणा का आगामी चामुर्मास पूना में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ श्रीमान रसिकलाल एम. धारीवाल स्थानक भवन बिबवेवाड़ी में होना है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





