उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक व संगोष्ठी हुई आयोजित।
पाली।
उपभोक्ता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत पाली जिले में मंगलवार को पेंशन भवन सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक एवं थीम- ‘‘टिकाउ जीवन शैली की ओर एक उचित बदलाव’’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ने उपभोक्ताओं को जागरूक रहने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई।
एडवोकेट गगजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सौर उर्जा सयंत्र स्थापित करने, उपभोक्ता कानून, उपभोक्ता अधिकार, भ्रमक विज्ञापन, ऑनलाईन शॉपिंग करने तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत कानूनी प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराई। नूतन पहल महिला समिति के अध्यक्ष श्रीमती नूतन बाला कपिला ने उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों के प्रति उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज कराने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई गई। जागरूक उपभोक्ता तथा पाली जिला जनचेतना समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एम. शर्मा ने दैनिक जीवन शैली में पर्यावरण हितेषी कार्यों पर बल दिया। अध्यक्ष सिविल सोसाईडी पाली डॉ. राजकमल पारीक ने जलवायु परिवर्तन के दुरूपयोग पर प्रकाश डाला। उक्त कार्यक्रम में उपभोक्ता विषयक क्लब प्रभारी/स्वयं सेवी संस्था पाली जिले के गणमान्य अधिवक्ता तथा जिले के राशन डीलर्स, व्यापार संघ के अध्यक्ष इत्यादि भी उपस्थित रहे।
जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को ऑनलाईन खरीददारी करते समय जागरूक रहने तथा सामग्री की वास्तविक गुणवŸाा अनुसार खरीद करने संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई। अन्त में प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार ने बैठक का सधन्यवाद समापन किया गया।
बैठक में जिला रसद कार्यालय के जितेन्द्रसिंह आशिया, भरत कुमार, संगीता शर्मा, हेमन्त सेन, धर्मपालसिंह, मोहम्मद मकसूद, पुखराज, इब्राहीम एवं रामसिंह, श्रवण कुमार सहित अन्य कार्मिकों ने उत्साह से भाग लिया।
——-
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





