अखिल भारतीय चाणक्य परिषद द्वारा अयोध्या में वैदिक विधि से यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न
ब्राह्मण बैटुकों का उपनयन संस्कार माधव सेवा सदन में हुआ आयोजित।

संजय यादव अयोध्या
अयोध्या। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के तत्वावधान में 24 मार्च 2025 को माधव सेवा सदन, रामकोट अयोध्या में ब्राह्मण बैटुकों का यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार वैदिक विधि-विधान से संपन्न हुआ।
संस्कार कार्यक्रम में श्री स्वामी रामानुजाचार्य जी महाराज, डॉ. कृष्ण कुमार पांडे (पूर्व प्राचार्य), स्वामी दशरथी जी महाराज, रवि शास्त्री, अवधेश जी, आचार्य श्याम नारायण द्विवेदी, कृष्णानंद मिश्रा, श्री वीरेंद्र कुमार वैदिक, आचार्य राधेश्याम मिश्र, और बृजेश कुमार वैदिक ने मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ बैटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया।
कार्यक्रम में परिषद के राष्ट्रीय संरक्षक रामानुज तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री आचार्य राधेश्याम मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष क्षीरेश्वर दत्त मिश्र, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रभारी आचार्य वीरेंद्र कुमार वैदिक, कृष्णा मिश्र, चाणक्य धारा के संपादक आचार्य श्याम नारायण द्विवेदी, कृष्ण कुमार पांडे एडवोकेट, राम जी पांडे, श्री दिलीप मिश्र, सत्यदेव मिश्रा, ओमप्रकाश मिश्रा, और राकेश पांडे सहित परिषद के पदाधिकारी रामधीरज शास्त्री सूरज शास्त्री आचार्य शिव शरण शास्त्री आचार्य अविनाश शास्त्री एवं श्रद्धालुजन जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा के अगवाई में सम्पन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, हवन, और पूजन के माध्यम से बैटुकों को ब्रह्मचर्य आश्रम में प्रवेश कराया गया। संस्कार में शामिल लोगों ने यज्ञ की पावन आहुति देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





