राजस्थान दिवस पर 25 से 31 मार्च तक राज्य/जिला स्तर पर होंगे विविध आयोजन।

SHARE:

साप्ताहिक समीक्षा बैठक।

जिला कलक्टर मंत्री ने ली बैठक बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिये दिये निर्देश।

राजस्थान दिवस पर 25 से 31 मार्च तक राज्य/जिला स्तर पर होंगे विविध आयोजन

, सफल आयोजन के लिये दिये दिशा निर्दैश अधिकारियों को सौपे दायित्व।

पाली।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने गत साल के जिले से संबंधी बजट घोषणाओं में बकाया कामों के बारे में क्रियान्वयन, प्रगति व वर्तमान वित्तीय वर्ष की जिले से सम्बन्धित घोषणाओं से संबंधी कार्या भूखंड की आवश्यकताओं, वर्तमान प्रगति की स्थिति व क्रियान्वयन के बारे में विभागवार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये।
साथ ही राईजिंग राजस्थान, राजस्थान दिवस मनाने को लेकर 25 से 31 मार्च से होने वाले आयोजन जो जिले में होने है उनके लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपे और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कृषि, सहकारिता, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, बिजली, अन्य सभी संबधित विभागों के बारे में बजट संबंधी चर्चा कर क्रियान्वयन के लिये आवश्यक निर्देश दिये।ं जिला कलक्टर मंत्री ने इस अवसर पर बैठक में राईजिंग राजस्थान में चल रही प्रगति की जानकारी ली जिनमें चिकित्सा, उद्योग, रीको, माइन्स, शिक्षा आदि विभागों से संबधी बकाया कामों की जानकारी ली।
*राजस्थान दिवस 25 से 31 मार्च तक विविध आयोजन प्रस्तावित*
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने बताया कि राजस्थान दिवस पर जिले में होने वाले विविध आयोजनों के बारे में चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंप कर प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिये आवश्यक निर्देश दिये। इसके आयोजन के लिये विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसमे महिला अधिकारिता, राजीविका, शिक्षा, उच्च शिक्षा आदि विभागों की सहभागिता रहेगी।
*25 मार्च को महिला सम्मेलन*
*जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद में, विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारी लेंगे भाग*
बैठक में उन्होंने बताया कि 25 मार्च को महिला सम्मेलन दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में आयोजित होंगा जिनमें महिलाओं से जुडी विभिन्न योजनाओं में महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा। इसके नोडल अधिकारी महिला एंव बाल विकास के राजेश शर्मा होंगें। इसमें महिला अधिकारिता, राजीविका, शिक्षा, उच्च शिक्षा आदि विभागों की सहभागिता रहेगी।

*26 मार्च को किसान सम्मेलन*
इसी प्रकार 26 मार्च को किसान सम्मेलन एवं एफपीओ कार्यक्रम अयोजित किया जायेगा जिसमें किसानों को विभिन्न योजनाओ में लाभान्वित किया जायेगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 12 बजे से 2 बजे तक जिला परिषद में आयोजित किया जायेगा। इसके नोडल अधिकारी संयुक्त निदेशक कृषि होंगे। इनमें कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन आदि विभागों की सहभागिता होगी।

*27 मार्च को अन्त्योदय कल्याण समारोह*
इसी प्रकार 27 मार्च को अन्त्योदय कल्याण समारोह आयोजित किया जायेगा जो मुख्य कार्यक्रम भरतपुर में आयोजित होगा। जिसमें पुलिस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त ग्राम योजना, व्हील चेयर वितरण, श्रमिक विभाग, स्वामित्व योजना पट्टा वितरण, डेयरी, पीएम सूर्यघर योजना आदि विभिन्न विभागों के सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित होंगें। जिला स्तरीय कार्यक्रम 12 से 2 बजे तक जिला परिषद में आयोजित होगा।

*28 मार्च को सुशासन समारोह*
इसी प्रकार 28 मार्च को सुशासन समारोह आयोजित किये जायेगें। जो 12 से 2 बजे तक आयोजित होगा। इसमें स्वायत्त शासन, नगरीय निकाय आदि विभाग सहभागी होंगे।

*29 मार्च को युवा एवं रोजगार उत्सव*
29 मार्च को राज्य के साथ जिला स्तर पर रन फोर फिट राजस्थान का इवेन्ट का आयोजन रोजगार उत्सव, रोजगार मेला का आयोजन जिला आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसका जिला स्तर पर जिला परिषद में 12 बजे से 2 बजे तक आयोजन प्रस्तावित है।

*30 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन*
प्रत्येक जिले में लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम’ प्रत्येक जिले में कवि सम्मेलन राष्ट्रीय भावना पर आधारित’ सभी जिला मुख्यालयों पर रन फोर फिट राजस्थान (Targets to be given to Districts) देवस्थान में पूजा/अर्चना एवं अन्य कार्यक्रम’ राजस्थान की लोक संस्कृति के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियाँ के कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें जिले में राज्य के तर्ज पर लोक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी पर्यटन विभाग होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम सायं 7 बजे से आयोजन लाखोटिया गार्डन में प्रस्तावित है ।

*31 मार्च को निवेश उत्सव*
इसी प्रकार 31 मार्च को निवेश उत्सव का आयोजन 12 बजे से 2 बजे तक किया जायेगा जो जिला स्तर पर भी आयोजित किया जायेगा। इसमें राज्य स्तर के साथ जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होगें। राज्य से इसमें राईजिंग राजस्थान में 3 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट की ग्राउण्ड ब्रेकिंग, लॉजिस्टिक, डेटा सेंटर एवं टेक्सटाइल पॉलिसी का विमोचन, राइजिंग राजस्थान निवेश प्रस्तावों की मॉनिटरिंग/ट्रेकिंग के लिए मोबाइल एप राजस्थान फाउण्डेशन के 14 नये चेप्टर्स की शुरूवात के आदेश जारी करना ,राईजिंग राजस्थान का न्यूज लेटर का विमोचन आदि आयोजन किये जायेगे। इसके सभी व्यवस्थाओं के लिये जिला कलक्टर मंत्री ने सभी संबधित विभागों को निर्देश देकर व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के लिये कहा है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment