महिलाओं ने दशा माता का व्रत पूजन धूमधाम से मनाया,पीपल का पूजन कर मांगी खुशहाली।
गोडवाड,मारवाड़
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार दशा माता मां पार्वती का ही स्वरूपमाना जाता है । दशा माता का व्रत, घर-परिवार के बिगड़े ग्रहों की दशा और परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए किया जाता है। इस दिन महिलाएं पूजा और व्रत करके गले में एक खास डोरा (पूजा का धागा) पहनती है ताकि परिवार में सुख-समृद्धि, शांति, सौभाग्य और धन संपत्ति मिले। जिसके तहत सभी सनातन धर्म जाती की महिलाएं नहा धो कर नए वस्त्र व आभूषण धारण कर सुबह शुभ वेला में अपने क्षेत्र में पीपल के पूजन स्थान पर पहुंच कर विधिवत रूप से पीपल व पंथवारी का पूजन कर खुशहाली की कामना की। इसके पश्चात निश्चित कथा स्थल पर सभी महिलाएं कथा वाचन व पठान कर गले में सुख समृद्धि धागा पहन कर घर में भी दशा माता का पूजन कर व्रत का उद्यापन किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





