पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी पहुंचे अयोध्या माझी मझवार समिति अध्यक्ष राम जसमांझी ने किया स्वागत।

SHARE:

पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी पहुंचे अयोध्या माझी मझवार समिति अध्यक्ष राम जसमांझी ने किया स्वागत।

संजय यादव अयोध्या

अंतर्राष्ट्रीय माझी मझवार समिति के अध्यक्ष रामजस माझी ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी का स्वागत किया। इस दौरान, उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी का अयोध्या आगमन पर स्वागत किया गया है और मांझी समाज की समस्याओं से भी अवगत कराया गया है पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी ने भी अपने संबोधन में कहा कि अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रयासों से प्रभु श्री राम का दिव्य और भव्य मंदिर बन गया है। उन्होंने कहा कि आज हमने इसका अवलोकन किया और हमारा मन हर्षित और उल्लासित है। इस अवसर पर, माझी समिति के उपाध्यक्ष अरुण माझी, कोषाध्यक्ष शिवम माझी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। यह एक ऐतिहासिक पल था जब पूर्व राज्य मंत्री नानक दिन भुर्जी को अयोध्या में सम्मानित किया गया। नानक दिन भुर्जी भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज मंत्रियों में से एक माने जाते रहे |

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment