रामदूत हनुमान मंदिर में हुआ भोज प्रसाद वितरण कार्यक्रम।
संजय यादव अयोध्या
रामसेवक पुरम स्थितश्री रामदूत हनुमत मंदिर में आज दिन बुधवार को अयोध्या के मठ मंदिरों में समर्पित रहने वाले अयोध्या के कोतवाल कहे जाने वाले संत रामस्वरूपा आचार्य जी महाराज का 3 मार्च को शरीर शांत हो गया था l उसी के उपलक्ष्य में आज रामदूत हनुमत धाम मंदिर के महंत राम मनोहर दास महाराज जी के सानिध्य में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ l संत राम स्वरूपा आचार्य के पुत्र पवन पांडे द्वारा आए हुए सभी संत महंतों का भोजन प्रसाद दक्षिण देकर स्वागत सम्मान किया गया l मंदिर राम प्रिया कुंज के महंत उद्धव शरण जी ने बताया कि संत रामस्वरूपा आचार्य अयोध्या की समस्त मंदिरों के कोतवाल थे और मंदिरों में समर्पित थे इसी लिए आज भंडारे का आयोजन किया गया है l श्रीराम दूत हनुमत धाम में आयोजित हुआ कार्यक्रम l कार्यक्रम में उपस्थित महंत उद्धव शरण पवन पांडेय, आदि संत महंत उपस्थित रहे l
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





