पहलवानों ने खूब आजमाए दांव पेंच बुढ़वा मंगल पर दंगल में शामिल हुए पूर्व सांसद बृजभूषण व विनय कटियार।

SHARE:

पहलवानों ने खूब आजमाए दांव पेंच
बुढ़वा मंगल पर दंगल में शामिल हुए पूर्व सांसद बृजभूषण व विनय कटियार

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या। बुढ़वा मंगल पर मंगलवार को अयोध्या के अशर्फी भवन पर आयोजित दंगल में पहलवानों ने खूब दांव पेंच आजमाए। इस दौरान विभिन्न स्थानों से आए हुए पहलवानों ने एक दूसरे से कुश्ती लडक़र जोर आजमाइस किया और कुश्ती प्रेमियों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विनय कटियार ने शिरकत किया। इस मौके पर पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने पहलवानों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने की यह विधा बहुत पुरानी है।बुढ़वा मंगल के दिन आयोजित होने वाले इस दंगल में पहलवानों ने जो दांव-पेच दिखाये वह अदभुत रहे।
पूर्व सांसद विनय कटियार ने इस मौके पर कहा कि दंगल के आयोजन से युवा पहलवानों को कुछ नया सीखने को मिलता है तो वहीं दर्शकों को कुश्ती जैसे खेल से जुडऩे का अवसर भी प्राप्त होता है।
दंगल के आयोजक पहलवान घनश्याम दास ने बताया कि बुढ़वा मंगल के अवसर पर कई दशकों से श्याम क्लब के तत्वावधान में अशर्फी भवन चौराहे पर दंगल का आयोजन किया जाता है।उन्होंने बताया कि इस साल भी बड़ी संख्या में बाहर से आये पहलवानों ने इस दंगल में शिरकत किया।
इस दौरान महंत हेमंत दास, महंत बलराम दास, महंत राम दिनेशाचार्य, महंत जनार्दन दास,मैथिलीरमण शरण,महंत मिथिलेश नंदिनीआदि मौजूद रह। कार्यक्रम का संचालन प्रियेश दास ने किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment