दशरथ महल में भव्यता से मनाया गया होली मिलन समारोह, भंडारा सम्पन्न।

SHARE:

दशरथ महल में भव्यता से मनाया गया होली मिलन समारोह, भंडारा सम्पन्न।

संजय यादव अयोध्या

अयोध्या। गौ, संत, परमार्थ सेवा के प्रमुख केंद्र दशरथ महल, बड़ा स्थान में दशरथ महल पीठाधीश्वर विंदु गद्दाचार्य स्वामी श्री देवेंद्र प्रसादाचार्य जी महाराज की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह संपादित हुआ। इस पुनीत अवसर पर संत, महंतों, भक्तों, अतिथियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर, पुष्प वर्षा कर रंगों एवं पुष्पों की होली खेली। संतों, भक्तों गायक, वादक कलाकारों संगीतज्ञों ने अपने गायन, वादन कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस पुनीत अवसर पर आचार्य पंडित श्री विष्णु देव नायक शास्त्री जी, मधुकारिया संत एवं शास्त्रीय संगीत के मर्मग्य कलाकार, निपुण भजन गायक, वादक संत श्री मिथिला बिहारी दास जी महाराज, श्री रमाकांत शास्त्री जी, श्री महंत

श्री बलराम दास जी महाराज हनुमान गढ़ी, महंत श्री राम शरण दास जी महाराज रामायणी, महंत श्री राम कृष्ण दास जी महाराज रामायणी, महंत श्री सीता राम दास जी महाराज, महंत नागा श्री गंगा दास जी महाराज हनुमान गढ़ी, संत श्री वरुण दास जी महाराज सहित वरिष्ठ पुजारी दशरथ महल श्री द्वारिका दास जी, पुजारी डॉ श्री राम जी दास

जी, अधिवक्ता श्री राम शंकर शुक्ला जी आदि संत, महंत, भक्त, डॉ देवेशा चार्य एवं श्री नारायण मिश्र, अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर भंडारा भी संपादित हुआ जिसमें सभी समागत संत महंतो अतिथियों भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। सभी संत महंत, एवं अतिथियों को अंग वस्त्र दक्षिणा भेंट विदाई प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment