मिलावट के संदेह पर 11565 लीटर तेल सीज,

पाली के मंडिया रोड शेखो की ढाणी स्थित फैक्ट्री पर कार्यवाही।
पाली।
प्रदेशभर में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मिलावट खोरो के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही को अंजाम देते हुये पाली खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण एच गुईटे व अतिरिक्त आयुक्त पंकज कुमार ओझा के निर्देशन में मिलावट पर वार करते हुये टीम ने पाली के मंडिया रोड शेखो की ढाणी स्थित फैक्ट्री पर कार्यवाही करते हुये 11565 लीटर तेल सीज किया है। अभिहीत अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ विकास मारवाल ने बताया की मुखबीर की सूचना पर होली से एक दिन पूर्व फैक्ट्री पर मिलावट का संदेह होने पर टीम में दबिच दी थी, जिसके पश्चात् सोमवार सुबह सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा मय टीम द्वारा कार्यवाही के लिए जी.के. प्रोटीन्स फैक्ट्री पहुचें वहां पर टीम द्वारा निरीक्षण व जांच पड़ताल करने पर अनेक ब्रांड का तेल पाया गया। इस पर सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कार्यवाही करते हुये तेल में मिलावट के संदेह पर जंग व पुराने टीन में पैक तेल पर संदेह जाहीर करते हुये 11565 लीटर तेल सीज किया गया। इन सभी खाद्य तेल के नमूने लिये गये तथा उन्हे जांच हेतु जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजा गया। जिसकी रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विभाग द्वारा भारतीय खाद्य मानक अधिनियम 2011 व विनियम 2006 के तहत कार्यवाही की जायेगी। इस बडी कार्यवाही को अंजाम देने में खाद्य सुरक्षा विभाग के डीओ डाॅ विकास मारवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द्र शर्मा, लक्ष्मणदान चारण, ओम प्रकाश प्रजापत मौजूद रहे।
*15 किलो के 771 टीन सीज*
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेशचन्द्र शर्मा ने बताया की मुखबीर की सूचना पर मिलावटखोरो पर अंकुश लगाने के लिये जी.के. प्रोटीन्स के प्रोपराईटर हेमन्त डागा की मंडिया रोड शेखो की ढाणी स्थित फैक्ट्री पर कार्यवाही की गयी, जिसमे रोजाना ब्रान्ड के 255 टीन सोयाबीन तेल के 390 टीन पाॅमोलीन ऑयल व 126 टीन सरसो तेल के सीज किये गये, जिनमें कुल 11565 लीटर तेल था। विभाग द्वारा 04 घटें लगातार कार्यवाही कर 03 नमूने जांच हेतु लिये। जिसे जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला में जांच हेतु भिजवाया गया। जहां की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर भारतीय खाद्य मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





