जिला कलक्टर मंत्री ने की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

जिला कलक्टर मंत्री ने की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई दिए आवश्यक निर्देश।

पीएचसी सियाट का किया औचक निरीक्षण।

पाली।

जिले के सोजत उपखण्ड क्षेत्र की पंचायत समिति सोजत के वीसी रूम में सोमवार को जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कर संबंधित विभागों को राहत दिलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सियाट पीएचसी का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया।

जिला कलक्टर मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित जन सुनवाई में कुल 07 प्रकरण प्राप्त हुए जिसमें खाद्य सुरक्षा,, बिजली का मीटर चेंज करवाने, अतिक्रमण हटाने, सोजतसिटी तालाब में गंदगी से बचाव के लिए पाईप लगवाने, मनरेगा ,सडक के लिये े से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियो को तुरंत आवश्यक कार्यवाही कर परिवादीगण को राहत दिलाने के लिए निर्देशित किया। वीसी में समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारीगण मौजूद रहे।
*पीएचसी का किया औचक निरीक्षण , दिये आवश्यक निर्देश*
इसके पश्चात जिला कलेक्टर मंत्री ने पीएचसी सियाट का औचक निरीक्षण किया और वहां पर मौसमी बिमारियों से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली और सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment