विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया, दी जानकारी।

SHARE:

विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया, दी जानकारी।

पाली

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शनिवार को पेंशन भवन में विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया गया।

जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम “टिकाउ जीवन शैली की ओर एक उचित बदलाव” निर्धारित की गई। जिला स्तरीय यह कार्यक्रम पेंशन भवन सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपभोक्ता विषयक क्लब प्रभारी / स्वयं सेवी संस्था पाली जिले के गणमान्य अधिवक्ता तथा जिले के राशन डीलर्स, व्यापार संघ के अध्यक्ष जागरूक तथा पाली जिला जनचेतना समिति के अध्यक्ष डॉ. के. एम. शर्मा तथा नूतन महिला पहल की अध्यक्ष श्रीमती नूतन बाला कपिला सहित अनेकों गणमान्य नागरिकों ने बडे उत्साह से भाग लिया जिन्होंने अच्छी गुणवत्ता व आई.एस.ओ. मार्का वाली खाद्य समाग्री खरीदने, पौलिथीन का उपयोग नहीं करने, वैद्यता अवधि की जांच करने वस्तु क्रय करने, घटिया क्वालिटी से संक्रमित हो रहे उपभोक्ताओं को बचने इत्यादि के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

इस क्रम में प्रवर्तन अधिकारी कमल कुमार पंवार ने ऑनलाईन खरीद करते सावधानियां बरतने एवं डार्क पैटर्न से सतर्क रहने संबंधी जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में जिला रसद कार्यालय के जितेन्द्रसिंह आशिया प्र.अ. संगीता शर्मा, हेमन्त सेन, मोहम्मद मकसूद, पुखराज, इब्राहीम एवं रामसिंह सहित अन्य कार्मिकों ने उत्साह से अपना योगदान दिया। अन्त में सधन्यवाद विश्व उपभोक्ता दिवस का समापन किया गया।

———-

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment