विश्व उपभोक्ता दिवस से शुभारंभ होगा उपभोक्ता जागृति सप्ताह
पाली।
जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 15 मार्च, 2025 को विश्व उपभोक्ता दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिला रसद अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा इस कार्यक्रम की थीम ‘‘टिकाउ जीवन शैली की ओर एक उचित बदलाव’’ रखी गई है। इसी क्रम में 15 से 21 मार्च 2025 तक उपभोक्ता जागृति सप्ताह का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम के साथ उपभोक्ता सप्ताह का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम का विभागीय यू-ट्यूब चैनल RajConsume पर राज्य स्तर से दोपहर 2.00 बजे सीधा प्रसारण भी किया जायेगा। 16 मार्च को गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑनलाईन राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कोई भी उपभोक्ता भाग ले सकता है तथा प्रथम 10 विजेताओं को राज्य स्तर से पुरस्कार भी दिया जायेगा। गूगल फार्म का लिंक उपभोक्ता मामले विभाग की वेबसाईट https://consumeraffairs.rajasthan.gov.in पर 16 से 20 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। 17 मार्च को गीता भवन आदर्श नगर जयपुर में राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 18 मार्च को संभागीय मुख्यालयों पर संभाग स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन होगा, जिसके अन्तर्गत जोधपुर संभाग के लिये संगोष्ठी का विषय ‘‘ई-वाणिज्य में बढ़ती चुनौतियां उपभोक्ता संरक्षण’’ रहेगा। 20 मार्च को जिला मुख्यालय पर जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद की बैठक के रूप में कन्ज्यूमर केयर कैम्प के अन्तर्गत परिषदों की बैठक के साथ उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जायेगी। 21 मार्च को उपभोक्ता सप्ताह का समापन किया जायेगा।
—————–
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





