फागन फेरी का कार्यक्रम हुआ संपन्न।
- फालना,पाली।
जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक तपागच संघ के सान्निध्य में सर्वोदय पार्श्वनाथ मंदिर से आज फागन फेरी का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ जैन संघ के सचिव संभव जैन ने बताया कि श्री संघ के तत्वावधान में फागण फेरी का आयोजन किया जा रहा हैं दिनाँक 12 मार्च को फागण फेरी ,प.पूज्य उपाध्याय श्री दिव्यचन्द्र विजय जी म. साहेब की पावन निश्रा में सम्पन्न हुई इसमे सभी ने लाभ लिया*
*फागण फेरी में सवेरे अल सुबह 7 बजे संगीत की मधुर स्वर लहरियों के साथ विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए सर्वप्रथम वल्लभ विहार जैन मंदिर होते हुए स्वर्ण मंदिर एवं दादा वाडी और अंत में केसरिया जी मंदिरों के दर्शन वंदन का लाभ जैन धर्म के श्रावक और श्रविकाओ ने लिया इस अवसर पर उपाध्याय श्री ने कहा कि जैन धर्म मैं फागन फेरी,फागुन मास की तेरस को की जाने वाली प्रदक्षिणा का अर्थ है जो श्री शत्रुजय महातीर्थ पर 8 .5 करोड़ मुनि के मोक्षधाम प्राप्ति की स्मृति में की जाती है जो जैन धर्म अनुनाइयों मैं विशेष रूप से महत्वपूर्ण है कार्यक्रम में जैन संघ फालना के अध्यक्ष अरुण चौधरी,महेन्द्र भंडारी,सांकलचंद खांटेड,अशोक परमार,अमित मेहता,पारस बागरेचा,बाबूलाल गोयल,आनंद चौपड़ा,विनोद सुराणा,रमेश शा,शांतिलाल बागरेचा,महेश नाहटा,नरेंद्र बोहरा आदि लोग उपस्थित थे कार्यक्रम के पश्चात जैन न्याती नोहरे में सुंदर नवकारसी की व्यवस्था रखी गई थी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





