रंगीला राज सखी मेले का आयोजन जिला कलक्टर मंत्री ने किया अवलोकन।
होली पर हर्बल गुलाल का उपयोग करने की अपील।
पाली, 11 मार्च।
होली के त्यौहार पर रंगीला राज सखी मेले का आयोजन जिला परियोजना प्रबंधन इकाई पाली द्वारा आज मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने मेले का अवलोकन किया।
राजीविका जिला परियोजना प्रबंधक सविता टी ने बताया कि उन्होंने इन उत्पादों का अधिकतम रूप से उपयोग लेने के लिये अपील की साथ ही उन्होंने होली के अवसर पर हर्बल गुलाल का उपयोग करने की अपील की साथ ही इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई बिलौने की छाछ, लस्सी ठण्डाई, खान-पान के व्यंजन, मेहन्दी पाउडर एवं ठाकुरजी के पौशाक की स्टॉल लगाई गयी। इस अवसर पर राजीविका प्रबन्धक सविता टी व अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनी 12 मार्च बुधवार को भी जारी रहेगी।
—-
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





