बैठक बजट घोषणाओं,राईजिंग राजस्थान व अन्य कार्या के लिये दिये आवश्यक निर्देश।

SHARE:

साप्ताहिक समीक्षा बैठक।
जिला कलक्टर मंत्री ने ली बैठक बजट घोषणाओं,राईजिंग राजस्थान व अन्य कार्या के लिये दिये आवश्यक निर्देश।

जिला कलक्टर एलएन मंत्री की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने गत साल के जिले से संबंधी बजट घोषणाओं में बकाया कामों के बारे में क्रियान्वयन, प्रगति व वर्तमान वित्तीय वर्ष की जिले से सम्बन्धित घोषणाओं से संबंधी कार्या भूखंड की आवश्यकताओं, वर्तमान प्रगति की स्थिति व क्रियान्वयन के बारे में विभागवार जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिये। जिनमें सार्वजनिक निर्माण विभाग, कृषि, सहकारिता, शिक्षा, बिजली, रोडवेज व अन्य सभी संबधित विभागों के बारे में बजट संबंधी चर्चा कर क्रियान्वयन के लिये आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर मंत्री ने इस अवसर पर बैठक में राईजिंग राजस्थान में चल रही प्रगति की जानकारी ली जिनमें चिकित्सा, उद्योग, रीको, माइन्स, शिक्षा आदि विभागों से संबधी बकाया कामों की जानकारी ली।
इसके अलावा बैठक में उन्होंने सामान्य दिनों के काम काज में विभागीय योजनाओं कार्याे आदि की प्रगति जिनमें बिजली आने वाले दिनों में गर्मी के मौसम में पेयजल वितरण जलदाय विभाग को, चिकित्सा विभाग में आयुष्मान, मां वाउचर योजना आदि के बारे में निर्देश दिये।
बैठक में नगर निगम, यूआईटी के कार्या की समीक्षा भी की साथ ही सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में पेशन, पालनहार, वैरीफिकेशन आदि के लिये, रसद विभाग के एनएफएसए प्रगति, शिक्षा विभाग में अपार की प्रगति, बांगड चिकित्सालय में सिवरेज कार्य की व रोडवेज, शिक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन विभाग, वन विभाग के कार्या की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, एडीएम अश्विनी सिंह पंवार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, यूआईटी सचिव डॉ पूजा सक्सेना, उपखंड अधिकारी पाली विमलेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
—————

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment