- सुरेश सोमपुरा चौथी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित।

सादड़ी,पाली
मेरे परम स्नेही श्री सुरेश सोमपुरा चाणौद, हाल निवासी कुटुंब काॅलोनी शिवगंज के आज मारवाड़ गोड़वाड़ क्षेत्र के सोमपुरा समाज के चारभुजा नाथ सादड़ी की असीम छत्र छाया में संपन्न चुनाव में संपुर्ण समाज बंधु बांधवों द्वारा एक राय हो आपको पुनः समाज अध्यक्ष पद पर सुशोभित किया है।
श्री सुरेश सोमपुरा विगत कई वर्षों से समाज अध्यक्ष पद को सुशोभित कर रहे हैं तथा समाज हित में व समाज सुधार हेतु कई नवाचार आपने किए हैं जिसका संपुर्ण समाज भुरी भुरी प्रशंसा करता है।
आप एक समाज के अच्छे लिडर,निर्भिक,नेक इंसान,समाज सुधारक, और समाज के हर तबके का सम्मान करते हैं। हम समस्त मित्र मंडल आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।तथा ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आप निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
स्वजातीय बंधुओं ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की चारभुजा नाथ से कामना की।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





