नन्हें मुन्ने बच्चों के नाच गाने से हुवा सम्पन्न

SHARE:

लिटिल स्कैचर्स प्री स्कूल का वार्षिक उत्सव “ सर्जन “ सम्पन्न

वार्षिक उत्सव “सर्जन” नन्हें मुन्ने बच्चों के नाच गाने से हुवा सम्पन्न

पाली,मारवाड़

पाली के रामनगर तालाब रोड़ पर स्थित लिटिल स्कैचर्स प्री स्कूल का वार्षिक उत्सव “ सर्जन “ का आयोजन श्रीराम वाटिका में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व विघ्नहर्ता गणेशजी के समक्ष दीप प्रज्वलन ललित प्रीतमानी व स्कूल डॉयरेक्टर भावेश सोनी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ श्रीगणेश वंदना से शुरू हुवा।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पाली तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चतुर्वेदी, प्रशानिक अधिकारी विक्रमसिंह परिहार, पाली नगर निगम के उपमहापौर ललित प्रीतमानी, इंडिया वॉइस न्यूज के एसोशिएट एडिटर भुवेनेश टाक, महिला सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष कुलदीप पवार, गणपतलाल सोनी एवं रामनिवास सोनी उपस्थित रहे।

नन्हे- मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई है जिन्हें अभिभावकों द्वारा तालियां बजाकर एवं हूटिंग करके प्रोत्साहित किया। श्रीराम वाटिका के प्रवेशद्वार पर सेल्फ़ी पॉइंट पर सभी अभिभावकों ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने उत्साह व मस्तीभरी प्रस्तुतियां प्रदान की। स्कूल डॉयरेक्टर रविन्द्र सोनी ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा चितौड़गढ़ की महारानी पद्मिनी का जौहर, छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता एवं माँ की ममता पर नाटक की प्रस्तुतियां रही। माँ की ममता नाटक के दृश्यों से दर्शक भाविकभोर हो गये। छत्रपति शिवाजी नाटक में जोश व उत्साह को देखकर बच्चों के साथ दर्शकों ने इतिहास से रुबरु होना महसूस किया। बच्चों को हनुमानगढ़ के कोरिया ग्राफर डेविड और स्कूल अध्यापिकाओं ने अभ्यास कराया साथ ही कार्यक्रम का मंच संचालन प्राची शर्मा और हर्षिता सोनी ने किया।

लिटिल स्कैचर्स प्री स्कूल एवं स्कैचर्स एकेडमी वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि पाली तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल, ओमप्रकाश चतुर्वेदी और डॉयरेक्टर रविन्द्र सोनी द्वारा “बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड” प्री प्राइमरी में धानिश एवं प्राइमरी में तनुश्री कुमावत देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय के डॉयरेक्टर भावेश सोनी और अथिति ओमप्रकाश चतुर्वेदी, भुवनेश टाक ने प्रत्येक क्लास में से बेस्ट स्टूडेंट को “लिटिल मिरेकल अवार्ड” देकर सम्मानित किया जिनमें गर्वित अग्रवाल, युक्तिका माहेश्वरी, अरिषा नूर, ईशान सोनी, मिशिका अग्रवाल, रूही, याशिका, रियान्शी वैष्णव, लक्षिता, प्रभाष शामिल थे।
कार्यक्रम के समापन पर रविन्द्र सोनी एवं भावेश सोनी ने आगन्तुक अतिथियों का धन्यवाद किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment