वैभव श्री समूह की बैठक संपन्न
सादड़ी 13अक्टूबर।स्थानीय अंबेडकर नगर में चल रहे डा अंबेडकर वैभव श्री समूह की बैठक सेवाभारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली व नगर सेवा प्रमुख भंवर लाल भाटी के सानिध्य में हुई जिसमें समूह की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा की गई व आगे की योजना तैयार की गई।
समूह की अध्यक्ष गंगा देवी ने बताया कि भारत माता व सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुई इस बैठक में सर्वप्रथम सचिव पुष्पा देवी ने गत बैठक की कार्यवाही को पढ़कर सुनाया जिसका उपस्थित सदस्यों ने अनुमोदन किया।तत्पश्चात कोषाध्यक्ष पूजा ने समूह के आय व्यय की जानकारी दी तथा समूह द्वारा सदस्यों को दिए गए ऋणों की जानकारी दी गई।बैठक में समूह द्वारा साप्ताहिक भजन कीर्तन करने व उत्पादक गतिविधि शुरु करने का निर्णय लिया गया।माली ने कुटुंब प्रबोधन का महत्व समझाया व सामूहिक रुप से कुटुंब के एक स्थान पर आकर चर्चा कर सामूहिक निर्णय लेने पर बल दिया।माली ने समूह के सदस्यों से वैभव श्री समूह के बारे में जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सेवा भारती के सेवा कार्यों की भी जानकारी दी।इस अवसर पर समूह की वरिष्ठ सदस्या मीरा बाई व मगी बाई के निर्देशन में भजन कीर्तन हुआ।इस अवसर पर भंवरी देवी,उर्मिला,नारंगी,सुखी बाई व ममता सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए वैभव श्री नाम से स्वयंसेवा समूह संचालित करती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




