चितौडगढ,नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलियाजी के भंडार से निकले 1.72 करोड़ रुपए
दो चरणों में हुई गणना, शेष राशि की गिनती तीसरे चरण में होगी
प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी पर भगवान सांवरिया सेठ की राजभोग आरती के बाद खोले गए दानपात्र की गणना में अब तक 1 करोड़ 72 लाख 47 हजार 662 रुपए प्राप्त हुए हैं। दो चरणों में हुई गणना के बाद शेष राशि की गिनती तीसरे चरण में की जाएगी।
मंदिर सचिव महेश भट्ट ने बताया कि प्रथम चरण की गणना में कुल 1 करोड़ 59 लाख 53 हजार 692 रुपए प्राप्त हुए। इसमें भंडार से 80 लाख 18 हजार 300 रुपए, कार्यालय रसीद से 1 लाख 20 हजार 812 रुपए तथा ऑनलाइन माध्यम से 78 लाख 14 हजार 580 रुपए शामिल हैं।
इसके बाद सोमवार को दूसरे चरण में भंडार की गणना की गई, जिसमें 12 लाख 93 हजार 970 रुपए प्राप्त हुए। इस तरह दोनों चरणों की गणना में कुल राशि 1 करोड़ 72 लाख 47 हजार 662 रुपए हो गई। दानपात्र में शेष राशि की गणना तीसरे चरण में की जाएगी।
दानपात्र की गणना के दौरान मंदिर उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकरलाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सचिव महेश भट्ट, जीएल मीणा, बैंक कर्मचारी और भक्तजन उपस्थित रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432




