मुंडारा पांच आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन हुआजी।

SHARE:

मुंडारा पांच आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा अभियान का आयोजन हुआ।

मुंडारा,पाली।गिरधारी मेवाड़ा

राज्य में जन सेवा एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने हेतु विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मुंडारा आंगनबाड़ी केंद्र एक,दो,तीन,चार व पांच पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजू सुथार,सूरजकंवर,
प्रेमबाला दवे,विद्या वैष्णव,रेखा बावल, आशा सहयोगिनी सीता बावल, डिम्पल बावल,बीनूकंवर,रामप्यारी व सहायिका गंगाबाई,सीता राव, कुन्तिकुमारी, पुष्पा, सीमा राव ने मुंडारा प्रशासक प्रवीण वैष्णव,उपसरपंच जबरसिंह पंवार, वार्डपंच गिरधारी मेवाड़ा, मदनलाल देवासी, महात्मा गांधी इंग्लिश स्कूल प्रधानाध्यापक जगदीशकुमार,अध्यापक विजयकुमार, यशपाल तंवर,बाबूलाल का माल्यार्पण कर बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी शुभकामनाएं संदेश एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संदेश का वाचन किया गया।
जनप्रतिनिधियों ने मुंडारा की पांचो आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ता,आशा सहयोगिनी व सहायिका को सरकार की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र फ्रेम प्रदान कर माल्यार्पण कर अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाली गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं,6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के अभिभावकों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।व बच्चों की वृद्धि एवं विकास की निगरानी, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, शाला पूर्व शिक्षा तथा महिला कल्याण से सम्बंधित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
प्रशासक प्रवीण वैष्णव ने महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण तथा समग्र विकास के लिए उपलब्ध सरकारी सेवाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी महेन्द्रकुमार प्रजापत की गोद भराई की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई