भूपालसागर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की सूची जारी।

SHARE:

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया कीमत रिपोर्ट
पंचायत आम चुनाव 2026: भूपालसागर की 20 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के आरक्षण की सूची जारी
​भूपालसागर ।
राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के तहत उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.एम.) कार्यालय भूपालसागर, जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच पद हेतु लॉटरी प्रक्रिया के बाद आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है।
​उपखण्ड अधिकारी (एस.डी.एम.) बृजेंद्र मीणा के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 20 ग्राम पंचायतों में विभिन्न वर्गों (सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व महिला) के लिए पदों का निर्धारण किया गया है ।
​जारी सूची के अनुसार, अनोपपुरा, पारी, भूपालसागर, गुन्दली, मुरला और बूल ग्राम पंचायतों में सरपंच का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि फलासिया, भूपालनगर, पटोलिया और कानड़खेड़ा को सामान्य (अनारक्षित) वर्ग में रखा गया है। वहीं, पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में कांकरवा व ताणा सामान्य ओबीसी के लिए तथा उसरोल व निलोद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई हैं।
​इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के तहत कानाखेड़ा ग्राम पंचायत एसटी महिला के लिए और बबराणा व जोयड़ा एसटी (सामान्य) के लिए आरक्षित रहेंगी। अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग में जाशमा और चोरवड़ी को एससी (सामान्य) तथा मालीखेड़ा को एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
​लॉटरी प्रक्रिया के बाद आरक्षण की स्थिति साफ होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं तथा प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment