हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल।

SHARE:

चितौडगढ,रेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट

निंबाहेड़ा गणपति फैक्ट्री के पास भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ईको ने ऑटो को मारी टक्कर
कपासन दरगाह पर जियारत के लिए आ रहा था एक ही परिवार
निंबाहेड़ा गणपति फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ईको कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के करीब 10 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में भीलवाड़ा निवासी आरजू खान के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि मेहरुनिशा खान सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कपासन उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में अजनान खान, अरब खान और उप्र अली खान सहित परिवार के अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment