चितौडगढ, नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
चितौडगढ जिलें कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंडफिया में 21 से 23 सितंबर तक होगा 

त्रिदिवसीय विशाल मेला
मंडफिया। मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मंडफिया में जलझूलनी एकादशी पर्व के अवसर पर 21 से 23 सितंबर 2026 तक त्रिदिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर मंदिर परिसर सहित पूरे मंडफिया क्षेत्र में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
21 सितंबर को शुभारंभ के अवसर पर दोपहर 2 बजे मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान सांवलियाजी की वापसी पर रात्रि 8 बजे मंदिर परिसर से गणपति आतिशबाजी के साथ भव्य आयोजन होगा। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
22 सितंबर को मुख्य समारोह के तहत दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकलेगी। रात्रि में मेला ग्राउंड एवं अन्य निर्धारित स्थानों पर भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान देश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
मेले के दौरान 22 सितंबर को स्थानीय एवं विभिन्न राज्यों के कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। इनमें राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती सहित विभिन्न लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
23 सितंबर को मेले का समापन होगा। इस अवसर पर मेला ग्राउंड में रात्रि 9 बजे से समापन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, साफ-सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर मंडल के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव की बाईट
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





