अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की पहल,
पत्रकार यात्रा में दिखी धार्मिक और आध्यात्मिक रंगत
अयोध्या,यूपी
अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा पत्रकारों के लिए आयोजित विशेष पत्रकार यात्रा एक अनूठी पहल के रूप में सामने आई। यात्रा के दौरान पत्रकारों ने मिर्जापुर स्थित मां विंध्यवासिनी धाम में माता रानी के दर्शन किए। इसके बाद यात्रा वाराणसी पहुंची, जहां टीम ने मां गंगा की भव्य आरती में शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त किया। यात्रा के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया गया। धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों की इस यात्रा ने पत्रकारों को कार्यक्षेत्र से अलग एक सकारात्मक और यादगार अनुभव दिया। इस अवसर पर यात्रा के दौरान ली गई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें पूरी टीम के सदस्य उत्साह और उमंग के साथ नजर आए। धार्मिक यात्रा में अयोध्या के3 पत्रकारों का कई स्थानों पर किया गया भव्य स्वागत। पत्रकार यात्रा को सफल बनाने में सहयोग के लिए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अमल गुप्ता जी, मोनू सिंह जी सहित पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। सभी के सहयोग और समन्वय से यह यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
पत्रकारों के लिए इस तरह की पहल न केवल आपसी संवाद को मजबूत करती है, बल्कि उन्हें धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करती है। इस मौके पर पत्रकार रुपेश श्रीवास्तव, केबी शुक्ला, अजय श्रीवास्तव अज्जू, प्रवेश पाण्डेय, अखंड सिंह,आकाश सोनी, सुबोध श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, अपूर्व पाठक, आशुतोष पाठक,अनिल निषाद संजीव आजाद, राजेंद्र दुबे, अश्वनी सोनकर, करन प्रजापति, महेंद्र श्रीवास्तव अभिषेक पाण्डेय, हरभजन गौर, अभिषेक कुमार पाण्डेय, सुरजीत कुमार ,सहित सैकड़ो पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





