सादड़ी के सेवाभारती बाल संस्कार केन्द्रों पर भैया बहनों को नोटबुक वितरित।

SHARE:

सादड़ी के सेवाभारती बाल संस्कार केन्द्रों पर भैया बहनों को नोटबुक वितरित
सादड़ी,पाली।

सेवाभारती द्वारा संचालित सादड़ी नगर के मीणों का अरट व मेघवालों का बड़ा बास बाल संस्कार केंद्रों में प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य मे भैया बहनों को डायलाना कलां निवासी श्रमणोपासिका मातुश्री शकुनदेवी मुल्तान मल जी संदेशा मेहता परिवार के सौजन्य से नोटबुक वितरित की गई। सेवा भारती खंड संयोजक मनोज गेहलोत ने बताया कि माली ने मीणों का अरट व मेघवालों का बड़ा बास प्रकल्प दर्शन कर नोट बुक वितरित की। इस अवसर पर माली ने बाबा रामदेव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा रामदेव समरसता के संवाहक थे।उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।सेवाभारती वंचित पीड़ित अभावग्रस्त लोगों के बीच नरसेवा नारायणसेवा के भाव से सेवा का कार्य करती है जिसमें बाल संस्कार केंद्रों का संचालन भी है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।माली ने भैया बहनों को भामाशाह से प्राप्त नोटबुक का वितरण कर नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर भारत विकास।नगर सेवा प्रमुख भंवरलाल भाटी ने भामाशाह परिवार के कांति भाई मेहता का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव डा गिरधारी लाल देवड़ा ,नगर कार्यवाह राजेश देवडा व प्रकल्प शिक्षिका तरुणा व कुसुम भी उपस्थित रही।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के प्रकल्प चलाए जाते हैं। डायलनां कला के मेहता परिवार द्वारा सेवाभारती द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनो के लिए 1240नोटबुक वितरित की गई।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment