ऐसीबीईओ माली ने कोलर ,गुड़ा कलां व गांथी विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।

SHARE:

ऐसीबीईओ माली ने कोलर ,गुड़ा कलां व गांथी विद्यालयो का शाला संबलन कर दिए आवश्यक निर्देश।

खिंवाड़ा,पाली।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कलां व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी का शाला संबलन कर निर्देश दिए। कोलर संस्था प्रधान जसवंत सिंह जैतावत ने बताया कि माली ने विद्यालय पहुंच कर आओ गांव चले,मिशन मानस प्रभारी चंपालाल लोंगेशा से मिशन मानस की जानकारी ली तत्पश्चात इंस्पायर अवार्ड आवेदन ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की व आवश्यक निर्देश दिए।माली ने आईसीटी लैब में चल रही मिशन स्टार्ट कक्षा का भी अवलोकन किया।इस अवसर पर राजेंद्र सिंह,वचनाराम पंवार,राजेश मेवाडा,विजयराज मीणा,यशवंत कंवर व रविंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे ।तत्पश्चात माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़ा कलां व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांथी पहुंचकर संस्था प्रधान देवाराम व अशोक कुमार मीना से अभिलेखो व कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी ली तथा संबलन प्रदान किया।माली ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें दिनचर्या बनाकर नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा अधिकारी विद्यालय पहुंचकर शैक्षिक सहशैक्षणिक व भोतिक स्थिति का अवलोकन कर शाला संबलन एप द्वारा संबलन करना है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment