आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया शक्ति दिवस,मेडिकल टीम दी जानकारी।
घाणेराव,पाली
श्रीमती शकुंतला एलएचवी के निर्देशन में मेडिकल टीम मंगलवार को घाणेराव कस्बे के मुछाला महावीर रोड स्थित भैसा नाडा क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र नम्बर एक पर शक्ति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 6 माह के बच्चों को सिरप पिल्लाई गई। तथा 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को ब्लू गोली वितरण की गई। साथ ही मेडिकल टीम ने मौसमी बीमारियों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए। नालियों व ठहरे हुए पानी में मच्छरों के अंडे पनपने से उसमें दवा इत्यादि छिड़कवाई गई। बुखार इत्यादि से पीड़ित महिलाओं व बच्चों की खून जांच के लिए ब्लड स्लाइड ली गई। साथ मौजद महिलाओं को पीने के पानी व घर में खान पान व सफाई का विशेष ध्यान रखने व खाद्य सामग्री के धक कर रखने के उपाय बताए गये। इस दौरान मेडिकल टीम से कल्पना,वर्षा मेवाड़ा,कार्यकर्ता इमरती मेवाड़ा,जमना देवी,सोहनी बाई,मोहनी देवी,टीपू देवी,शांता,जमना देवी,दरिया सहित अन्य महिलाएं व किशोरी बालिका मौजूद थी।

Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





