*सद्भावना दिवस पर वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
फालना,पाली
स्थानीय एसपीयू महाविद्यालय फालना में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ग्रीन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और हरित भविष्य का संकल्प लेते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ गौतम शर्मा ने स्वयंसेवकों को शांति, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उन्हें अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके नियमित देखभाल करने हेतु प्रेरित किया। एनएसएस प्रभारी डॉ चेनाराम एवं ग्रीन क्लब प्रभारी डॉ अंशुल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया। ग्रीन क्लब सदस्या डॉ फरहा नाज़ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





