बाल संस्कार केन्द्र छोटी रानी में भैया बहनों को नोटबुक वितरित
रानी,पाली।
सेवाभारती द्वारा संचालित एकलव्य बाल संस्कार केंद्र छोटी रानी में प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली के करकमलों से सभी42 भैया बहनों को डायलाना कलां निवासी श्रमणोपासिका मातुश्री शकुनदेवी मुल्तान मल जी संदेशा मेहता परिवार के सौजन्य से नोटबुक वितरित की गई। जिला शिक्षा आयाम प्रमुख मूलचंद गर्ग ने बताया कि माली ने प्रकल्प दर्शन कर सराहा।माली ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन पर प्रकाश डाला तथा कहा कि सेवाभारती वंचित पीड़ित अभावग्रस्त लोगों के बीच नरसेवा नारायणसेवा के भाव से सेवा का कार्य करती है जिसमें बाल संस्कार केंद्रों का संचालन भी है जहां शिक्षा के साथ संस्कार भी दिए जाते हैं।माली ने देश हमें देता है सब कुछ गीत का अभ्यास कराया व प्रतिदिन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया व गायत्रीमंत्र ,कल्याण मंत्र का अभ्यास कराया।माली ने भैया बहनों से संवाद कर शैक्षिक स्तर को जांचा।उन्होने प्रकल्प शिक्षिका आशा दीदी से केंद्र की जानकारी ली।जिला मंत्री शंकरलाल मालवीय ने भामाशाह परिवार के कांति भाई मेहता का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रकल्प संभाल टोली के प्रकाश कुमार भील,मीठाराम भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सेवाभारती द्वारा शिक्षा,स्वास्थ्य ,स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के प्रकल्प चलाए जाते हैं। डायलनां कला के मेहता परिवार द्वारा सेवाभारती द्वारा संचालित सभी बाल संस्कार केंद्रों के भैया बहनो के लिए 1240नोटबुक वितरित की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





