80 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया।
घाणेराव/पाली
घाणेराव नगर सहित आसपास के क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पारंपरिक रीतिरिवाज व देश भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत भवन पर प्रशासक चंद्रशेखर मेवाड़ा ने ध्वजा रोहण किया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी कालूराम मेघवाल,सभी वार्डपंच,कर्मचारी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इसी प्रकार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य भोमाराम मीणा सहित स्टाफ व गणमान्य नागरिक,ब्राइट फीचर स्कूल में ध्वजा रोहण के पश्चात सांस्कृतिक व देश भक्ति का कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ग्राम सेवा सहकारी समिति पर अध्यक्ष महेंद्र लोंगेशा व स्टाफ,सभी आगनबाड़ी पाठशालाओं पर भी कार्यकर्ताओं,सहायिकाओं,आशाओं ने ध्वजा रोहण किया। इस मौके पर सभी सरकारी व निजी संस्थाओं पर भी ध्वजा रोहण कर मिठाईया बांटी।
*धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन*
द ब्राइट फ्यूचर इंग्लिस मीडियम विद्यालय घाणेराव में स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। जिसमे प्रधानाध्यापक शैतान सिंह जी राव ने संदेश देते हुए कहा कि सच्ची आजादी की रक्षा अच्छी शिक्षा, आपसी एकता और देशप्रेम से ही संभव है। अध्यक्ष श्री मान धनपत सिंह राव तथा समस्थ अध्यापक( विक्रम सिंह राव, शाहदत जी, तैयब जी, मोनिका वैष्णव,जयश्री कंवर, विनीता वैष्णव, श्रीमती यशोदा वैष्णव,श्रीमती सुमित्रा,रोनक वैष्णव, जुली कुमारी, सोनु कुमारी , शिवन्या
कुमारी द्वारा स्वतंत्रता का महत्त्व समझाते हुए ओजपूर्ण भाषण दिया गया l
देसूरी,पाली।
देसूरी उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी,तसिलदार,विकास अधिकारी,पुलिस थानाधिकारी सहित उपखंड स्तरीय सभी विभागों के अधिकारी,प्रतिनिधि,कर्मचारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,पुरुष महिलाएं,युवा व बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान सभी जगहों पर देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





