चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया की रिपोर्ट
भादसोड़ा 9 अगस्त मेले की तैयारियों को लेकर 14 अगस्त को बैठक
अनगढ़ बावजी अमरा भगत जी की धूणी नरबदिया में अमरा भगत जी के 184वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जन्माष्टमी मेले की तैयारियों को लेकर 14 अगस्त को बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे अमरा भगत जी की धूणी अनगढ़ बावजी परिसर में होगी।
अमरा भगत सेवा संस्थान नरबदिया के अनुसार बैठक में जन्माष्टमी मेले के कार्यक्रमों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी। मेले में शोभायात्रा, घोड़ा दौड़, रात्रि में भजन संध्या सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने तथा आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
संस्थान ने सभी समाजों के जनप्रतिनिधियों, तहसील अध्यक्षों, वरिष्ठजनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से बैठक में समय पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





