ऐसीबीईओ माली ने मुठाना,गुड़ा मांगलियान व गुड़ा पाटियान विद्यालय का किया शाला संबल।
सादड़ी,पाली।
अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना,राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा मांगलियान व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का गुड़ा पाटियान का शाला संबलन कर आवश्यक दिशा निर्दश दिए। संस्था प्रधान निर्मल कुमार ने बताया कि माली सुबह 7.30बजे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुठाना पहुंचे।सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित मिले।माली ने विद्यालय की प्रार्थना सभा में मिशन मानस की गतिविधियों का अवलोकन किया तथा सराहा।तत्पश्चात संस्था प्रधान निर्मल कुमार से प्रवेशोत्सव ,मिशन मानस,हरियालो राजस्थान ,एमडीएम,दूध वितरण , लाडो योजना,नवोदय प्रवेश परीक्षा आवेदन,आधार जनाधार प्रमाणीकरण ,रीडिंग कैंपेन व पुस्तकालय के प्रभावी संचालन की जानकारी ली।माली ने कक्षाओं का निरीक्षण कर शिक्षण स्तर को जांचा व विद्यार्थियों से संवाद कर कार्यपुस्तिकाओं व गृहकार्य की जांच की।माली ने विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर घनश्याम बुनकर,मुकेश कुमार मीना,ओमप्रकाश वर्मा व अंजु मालवीय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
तत्पश्चात माली ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा मांगलियान व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा पाटियान का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया।समस्त स्टाफ उपस्थित मिला।माली ने नवोदय प्रवेश परीक्षा व लाडो योजना आवेदन व रीडिंग प्रमोशन कैंपेन की जानकारी ली व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर को जांचा व कार्य पुस्तिकाओं व उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए।माली ने एम डी एम ,दूध वितरण,पुस्तकालय पुस्तक वितरण व मूवमेंट रजिस्टर का भी अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संस्था प्रधान आनंद कुमार शर्मा व किस्तुर राम सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभागीय अधिकारी विद्यालयों में पहुंच कर शाला संबलन एप के माध्यम से विद्यालय के शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति को परखते हैं।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





