जिला जेल से वायरल वीडियो प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

जिला जेल से वायरल वीडियो प्रकरण में बड़ी कार्रवाई,अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार।

चित्तौड़गढ़, 05 अगस्त 2026। जिला कारागृह चित्तौड़गढ़ में निरुद्ध बंदियों द्वारा जेल परिसर के भीतर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित मोबाइल फोन जेल के अंदर किसके माध्यम से पहुंचाए गए तथा वीडियो सोशल मीडिया पर किसके द्वारा वायरल किए गए। इसके साथ ही जिला कारागृह में नियुक्त स्टाफ की संभावित आपराधिक भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जुलाई 2026 को लोक उज्जवल सिंह राठौड हाल कारापाल जिला कारागृह ने रिपोर्ट पेश कर प्रकरण दर्ज करवाया कि जिला जेल में निरूद्ध बन्दीयों एवं कुछ जेल से छूटे हुये बंदियों द्वारा स्वयं के विडियो कारागृह के अन्दर से बनाकर 02 विडियों विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने की सूचना पर 23 जुलाई 2026 को द्वारा मय जेल कर्मचारियो के जिला जेल में तलाशी ली गई तो तलाशी के दौरान सम्पुर्ण कारागृह परिसर की तलाशी ली गयी एवं वायरल विडियों में नजर आ रहे बंदियों से पुछताछ करने पर ए वार्ड के सैल्स नं. 03 में निरुद्ध विचाराधीन बदी मोहित पुत्र दलवीर सिंह की निशानदेही पर ए वार्ड के सैल्स के सामने एस.टी.डी. कक्ष के अन्दर बने हुये स्टोर रूम के अन्दर से पन्नी में लपेटा हुआ 01 नग विवो कम्पनी का मटमेले कलर का एन्ड्रायड मोबाईल व एक कचोडा कम्पनी का मोबाईल फोन जप्त किया गया। वगैरा रिपोर्ट पर धारा 42 राजस्थान कारागार अधिनियम व धारा 111(2) बीएनएस में प्रकरण दर्ज किया जाकर थाना कोतवाली चित्तौडगढ द्वारा अनुसंधान किया गया।
दौराने अनुसंधान प्रकरण में अब तक कुल 10 अभियुक्तगणों को गिरफतार किया जा चुका है। जिला कारागृह चित्तौडगढ़ में घटना में प्रयुक्त दोनो मोबाईल फोन किसके माध्यम से जैल में पहुंचाया गया एवं मोबाईल फोन पर जिला कारागृह में बन्दियों द्वारा बनाया हुआ विडियो किसके द्वारा सोशल मिडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया गया। इस संबंध में तथा जिला कारागृह में नियुक्त स्टाफ की आपराधिक भूमिका के संबंध में अनुसंधान जारी है।
*गिरफतारशुदा मुल्जिम का नाम पता :-*
01. मोहित पुत्र दलबीर सिंह निवासी फरमान खास पुलिस थाना मेहम जिला रोहतक (हरियाणा),
02. भैरूलाल गुर्जर पुत्र हेमराज गुर्जर निवासी दौला जी खेडा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ,
03. सत्यनारायण पुत्र उदयराम गुर्जर निवासी त्रेष्ठा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ राज.,
04. प्रहलाद राय गुर्जर पुत्र भंवर लाल गुर्जर निवासी मायराघाटा पुलिस थाना विजयपुर जिला चित्तौडगढ
05. शोभालाल पुत्र नन्द लाल उर्फ नन्दा निवासी त्रेष्ठा पुलिस थाना गंगरार जिला चित्तौडगढ़,
06. विनोद गुर्जर पुत्र रतन लाल गुर्जर निवासी महादेव वाली गली कान्या खेडी पुलिस थाना हमीरगढ जिला भीलवाडा,
07. हर्षवर्धन सिंह पिता केसर सिंह राजपूत उम्र 31 साल निवासी सिहाना तहसील राशमी थाना राशमी जिला चित्तौडगढ
08. नारायण लाल पिता जमना लाल सुथार निवासी जयसिंगपुरा थाना बस्सी,
09. दशरथ पिता मांगी लाल गुर्जर निवासी सांगरीया थाना निकुम्भ जिला चित्तौडगढ़,
10. मनोहर लाल पिता किशन लाल जाट निवासी हथियाना पुलिस थाना कपासन जिला चित्तौडगढ

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment